गौहर खान एक ऐसी शख्सियत जिन्हें कौन नहीं जानता। ये टीवी की मशहूर अभिनेत्री है। गौहर खान इस वक्त अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है।
इस से पहले गौहर खान अपने विदेशी बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को डेट करने के कारण काफी चर्चा में रही। गौहर का कहना है अब उन्हें डेटिंग और अफेयर जैसे शब्दों से चिढ़ होने लगी है, क्योंकि इस से उन्हें कुछ हासिल नहीं होता। अब गौहर डेटिंग नहीं, सीधे शादी करेंगी। उन्होंने अपने जीवन साथी में होने वाली खूबियां सोच न शुरू कर दिया है। गौहर कहती है कि उन के जीवन साथी के पास कुछ हो या न हो पर पैसा खूब सारा होना चाहिए। जिस से वो अपनी शान और शौकत बरकरार रख पाये और उन के नखरे झेल पाये। इस के अलावा वह रोमांटिक होना चाहिए और स्मार्ट होना चाहिए। गौहर बताती है कि उन का सफर इतना आसान नहीं रहा। वो बताती है उन्हें टीवी की दुनिया में आने के लिए अपने घर वालों से काफी लडाई करनी पड़ी थी। टीवी, थियेटर, फिल्म और वेब सिरीज में काम करने वाली गौहर खान को भले आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। वो कहती है कि मैंने न सिर्फ घर के बाहर बल्कि घर में भी खूब संघर्ष किया। गौहर बताती है कि उन का बालीवुड में काम करना असाना नहीं था। सुपरहिट फिल्म इशकजादे का एक वाक्या बताते हुए वह कहती है, उसमें मेरे गाने झल्ला वल्ला. को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन कुछ ने उसे जबरदस्ती का आइटम सांग भी कहा। उन्हें यह नहीं पता कि उस के पीछे कितनी मेहनत थी। जब मैंने वह गाना लखनऊ में शूट किया था, तो वहां दो डिग्री तापमान था। हाथ पैर जमा देने वाली ठंड में जहां सभी स्वेटर और जैकट पहने हुए थे। वहीं मै एक चोली और घाघरा पहने हुए थी। Also read:
https://talat321.blogspot.com/2019/07/blog-post.html https://talatprv.blogspot.com/2019/07/instagaram-8.html?m=1 http://prvtalat.blogspot.com https://parveentalat.blogspot.com/?m=1

Omg😲😲
ReplyDelete🙎♂️✌️
ReplyDelete